ओडेसा पर हमले के बाद Zelenskyy बोले- ‘रूस की इस हरकत का कोई बहाना नहीं, करारा जवाब देंगे
यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा, 'शांतिपूर्ण शहरों के खिलाफ रूसी बुराई के लिए कोई बहाना नहीं हो सकता है।'
रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। साल भर से भी ज्यादा का वक्त बीत जाने के बाद दोनों तरफ से खतरनाक हमले किए जा रहे हैं। पुतिन की सेना यूक्रेन पर बिल्कुल भी रहम खाने के मूड में नहीं दिखाई दे रही है। उधर, यूक्रेन भी यूरोपीय देशों की मदद से रणभूमि में दम भर रहा है। रूस द्वारा ओडेसा पर किए हमले के बाद यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने सख्त लहजे में कहा है कि वे इस प्रतिशोध को महसूस करेंगे।
स्टोरी में आगे पढ़ें-
- रूस ने ओडेसा पर किए कई हमले
- क्या रूस से पार पाएगा यूक्रेन?
- जेलेंस्की ने पुतिन को लेकर क्या कहा?
- 'वे इस प्रतिशोध को महसूस करेंगे'
रूस द्वारा ओडेसा में लगातार कई हमले के बाद राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने निंदा की। जेलेंस्की ने कहा, "रूसी बुराई के लिए कोई बहाना नहीं हो सकता।" बता दें रूसी सैनिकों का यह हमला काला सागर अनाज सौदे को निलंबित करने के बाद हुआ है। यूक्रेनी राष्ट्रपति ने ट्विटर पर लिखा, "शांतिपूर्ण शहरों, आवासीय भवनों, एक गिरजाघर पर मिसाइलें… रूसी बुराई के लिए कोई बहाना नहीं हो सकता। हमेशा की तरह यह बुराई हार जाएगी और निश्चित रूप से ओडेसा के लिए रूसी आतंकवादियों को करारा जवाब दिया जाएगा। वे इस प्रतिशोध को महसूस करेंगे।"
'हमें रूसी बुराई को हराना होगा' जेलेंस्की ने कहा, "इस ताजा आतंकवादी हमले से पीड़ित सभी लोगों को सहायता प्रदान की जा रही है। मैं उन सभी लोगों का आभारी हूं जो लोगों की मदद कर रहे हैं और जो अपने विचारों और भावनाओं में ओडेसा के साथ हैं। हम इससे निपटेंगे। हम शांति बहाल करेंगे। और इसके लिए हमें रूसी बुराई को हराना होगा।"
"ओडेसा: राक्षसों का एक और रात का हमला"
दक्षिणी यूक्रेन के ओडेसा क्षेत्र के गवर्नर ओलेह किपर ने टेलीग्राम पर लिखा, "ओडेसा: राक्षसों का एक और रात का हमला।" आपको बता दें कि यह क्षेत्र काला सागर पर स्थित है और पूर्ण पैमाने पर युद्ध शुरू होने से पहले लगभग दस लाख लोगों का घर था। इस क्षेत्र ने यूक्रेन की रक्षा के साथ-साथ विकासशील देशों को अनाज के निर्यात में भी बड़ी भूमिका निभाई है।
मैं उन सभी लोगों का आभारी हूं जो लोगों की मदद कर रहे हैं और जो अपने विचारों और भावनाओं में ओडेसा के साथ हैं। हम इससे निपटेंगे। हम शांति बहाल करेंगे। और इसके लिए हमें रूसी बुराई को हराना होगा।"
जेलेंस्की ने कहा, "इस ताजा आतंकवादी हमले से पीड़ित सभी लोगों को सहायता प्रदान की जा रही है। मैं उन सभी लोगों का आभारी हूं जो लोगों की मदद कर रहे हैं और जो अपने विचारों और भावनाओं में ओडेसा के साथ हैं। हम इससे निपटेंगे। हम शांति बहाल करेंगे। और इसके लिए हमें रूसी बुराई को हराना होगा।"
दक्षिणी यूक्रेन के ओडेसा क्षेत्र के गवर्नर ओलेह किपर ने टेलीग्राम पर लिखा, "ओडेसा: राक्षसों का एक और रात का हमला।" आपको बता दें कि यह क्षेत्र काला सागर पर स्थित है और पूर्ण पैमाने पर युद्ध शुरू होने से पहले लगभग दस लाख लोगों का घर था। इस क्षेत्र ने यूक्रेन की रक्षा के साथ-साथ विकासशील देशों को अनाज के निर्यात में भी बड़ी भूमिका निभाई है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें